{"_id":"5beb3701bdec2269a5529f99","slug":"191542141697-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को इंस्पेक्टर का भाई बताकर पुलिस टीम से भिड़ा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को इंस्पेक्टर का भाई बताकर पुलिस टीम से भिड़ा युवक
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डिप्टी गंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम से बाइक सवार युवक भिड़ गया। उसने खुद को इंस्पेक्टर का भाई बताकर सिपाही व होमगार्ड के साथ अभद्रता की। धक्का मुक्की करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक ने थाने और जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान भी हंगामा किया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।
नागफनी थाने की पुलिस मंगलवार दोपहर डिप्टी गंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट के बाइक लेकर वहां से गुजरा। सिपाही और होमगार्ड ने उसे रोक लिया। जिस पर युवक भड़क गया। उसने पुलिस वालों ने कहा कि उसका भाई अंबाला में इंस्पेक्टर है। गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने सिपाही और होमगार्ड के साथ धक्का मुक्की भी की। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस वाले उसे पकड़कर थाने ले गए। यहां पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम फरमान बताया। वह मझोला के कांशीराम नगर का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और मेडिकल परीक्षण कराया। यहां भी उसने हंगामा किया। थाना प्रभारी नागफनी नरेश कुमार ने बताया कि युवक का मेडिकल कराया गया है। उसने चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों से अभद्रता की थी।