{"_id":"5bbd1683867a55286329ae23","slug":"191539118723-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी से गला घोंटकर की गई थी गीता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रस्सी से गला घोंटकर की गई थी गीता की हत्या
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला के प्रकाश नगर में रहने वाली गीता की हत्या रस्सी से गला घोटकर की गई थी। इसका खुलासा मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सीओ सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गीता के पति का झूठ बेनकाब हो गया है। हत्या की ठोस वजह के बारे में जानकारी की जा रही है। गीता के भाई संदीप शर्मा ने गीता के पति प्रवीन, सास कमला, ससुर रतनलाल और देवर सुनील के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट मझोला थाने में दर्ज कराई है। बता दें कि प्रकाश नगर निवासी गीता का शव सोमवार को पुलिस को घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला था। ससुराल पक्ष के लोग कह रहे कि गीता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था।
कैसे होगी बच्चों की परवरिश
मुरादाबाद। गीता ने 14 साल पहले प्रकाश नगर निवासी प्रवीन से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटे रोहन (11) आदित्य (8) हैं। गीता की हत्या के मामले में उसका पति मुख्य आरोपी है। ऐसे में पुलिस जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है, ऐसे में दोनों की परवरिश को लेकर चिंता आस पड़ोस के लोगों ने जताई है। पुलिस का कहना है कि गीता के मायके वालों से दोनों बच्चों की परवरिश को कहा जाएगा।