फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी में हंगामे के बीच नया राशन डीलर चुना

ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी में हंगामे के बीच नया राशन डीलर चुना

Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी में हंगामे के बीच नया राशन डीलर चुना
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। हंगामे के बीच दूल्हापुर पटटी जाट में ग्राम प्रधान की गैर मौजूदगी में हुई बैठक में नए राशन डीलर का चयन कर लिया गया। गुरुवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर नए राशन डीलर के चयन के लिए गांव सभा की खुली बैठक बुलाई गई थी। बैठक में ग्राम प्रधान शीतल देवी मौजूद नहीं थी। जिस पर उनके समर्थकों ने बैठक को स्थगित करने की मांग को लेकर हंगामा किया। लेकिन एडीओ एके पांडे, जेई निर्मल कुमार और ग्राम पंचायत सचिव योगेंद्र सिंह ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत सदस्य हारून की अध्यक्षता में बैठक की। जिसमें कर्णवीर सिंह मान ने ही नए राशन डीलर के लिए आवेदन किया। जिस पर एक ही आवेदन आने पर कर्णवीर सिंह को निर्विरोध गांव का राशन डीलर घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed