{"_id":"5b466abe4f1c1bc3248b5b9c","slug":"191531341502-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मेडिकल संचालक से नकदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर मेडिकल संचालक से नकदी और मोबाइल लूटा
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर के पास हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल संचालक से तमंचे के बल पर 45 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शोर मचाने पर पीड़ित को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।
भगतपुर के चूहा नगला निवासी मो. फारूख का मुड़िया मलूपुर में मेडिकल स्टोर है। मंगलवार रात मो. फारूख मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद मुरादाबाद जा रहे थे। इनकी बाइक दलपतपुर के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से एक पल्सर बाइक आई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मो. फारूख से बाइक रुकवा ली। इसके बाद उसकी गोली मारने की धमकी देकर उससे 45 हजार रुपये और उसका मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित अपने घर चला गया। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार सुबह पीड़ित थाने पहुंचा और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। मूंढापांडे इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बदमाशों की तलाश की जा रही है।