{"_id":"5b296b954f1c1bed778b4ed8","slug":"191529441173-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद गाना न चलाने पर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनपसंद गाना न चलाने पर युवक की हत्या
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत गांव में एक बालक के जन्मदिन के उत्सव में सोमवार रात डीजे पर डांस के दौरान मनपसंद गाना चलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने बच्चे के रिश्ते के जीजा की पीटकर हत्या कर दी, चार लोग जख्मी हैं। पुलिस ने शिकायत पर पांच नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
लोधीपुर राजपूत गांव में रहने वाले किसान राजेंद्र ने बताया कि उसके बेटे शिवा (3) का सोमवार को जन्मदिन था। घर में ही रात को जन्मदिन उत्सव का कार्यक्रम था। जन्मदिन में राजेंद्र के बहनोई का दामाद पिंटू निवासी गिंदौड़ा और गांव के सत्य प्रकाश, प्रिंस, कीर्ति, अंशू, मैनाठेर के इमरतपुर गांव निवासी छत्रपाल सहित अन्य लोग आए थे। जन्मदिन उत्सव में डीजे पर डांस के दौरान मनपसंद गाना चलाने को लेकर राजेंद्र के परिजनों और रिश्तेदारों का गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि डीजे पर मन पसंद गाना बजाए जाने से रोके जाने पर नाराज युवकाें ने जनरेटर का तार खींचकर लाइट का कनेक्शन काट दिया। अंधेरा होेने पर राजेंद्र के घर में घुसकर उसके रिश्तेदारों पिंटू, राजेश निवासी हयातनगर जिला संभल, राजेश निवासी संभल, सुनील निवासी गंगवारी थाना मैनाठेर और अमरपाल निवासी पल्लुपुरा घोसी थाना पाकबड़ा की लाठी, डंडे, सरिया, ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी। इसके बाद वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। देर रात पिंटू की अस्पताल में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर लोधीपुर पाकबड़ा निवासी सत्य प्रकाश, प्रिंस, कीर्ति, अंशू, मैनाठेर के इमरतपुर गांव निवासी छत्रपाल के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में से छत्रपाल और सत्य प्रकाश को मंगलवार दोपहर लोधीपुर राजपूत गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि डांस के दौरान कोहनी लगने और मनपसंद गाना न लगाने पर विवाद हो गया था।