फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मैट्रीमोनियल साइट पर मिले, शादी का झांसा देकर 10 लाख ठगे

मैट्रीमोनियल साइट पर मिले, शादी का झांसा देकर 10 लाख ठगे

Wed, 21 Jun 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
मैट्रीमोनियल साइट पर मिले, शादी का झांसा देकर 10 लाख ठगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सदर कोतवाली एरिया में रहने वाली ग्रेजुएट और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही एक छात्रा से मैट्रीमोनियल साइट पर मुलाकात के बाद हरियाणा के एक युवक ने उससे शादी का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी कर ली है। इस संबंध में युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सदर कोतवाली निवासी छात्रा ने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात भारत मैट्रीमोनियल साइट पर हरियाणा के डीएलएफ सेक्टर 14 निवासी अजय गोयल से हुई थी। अजय ने खुद को कपड़ों का कारोबारी बताया था। उसने शादी का झांसा देकर छात्रा से बातचीत करनी शुरू कर दी। दोनों ने एक दूसरे से फोन पर बातचीत की और परिजनों को जानकारी दी। छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी और उसकी मां ने शगुन के लिए एक लाख रुपये मांगे। यह रकम बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद रिश्ता पक्का होने की बात अजय और उसकी मां पार्वती गोयल ने कही। रिश्ता पक्का होने के बाद एक प्लाट लेने की बात कह उनसे पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद चार लाख रु पये अलग अलग बहाने से उनसे आरोपियों ने अपने बैंक अकाउंट में मंगवा लिए। करीब दस लाख रुपये की रकम देने के बाद जब छात्रा की मां ने शादी का दबाव युवक पर बनाया तो उसने मना कर दिया। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed