फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फरार सपा नेता की हवाई अड्डों पर तलाश

फरार सपा नेता की हवाई अड्डों पर तलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
फरार सपा नेता की हवाई अड्डों पर तलाश
मुरादाबाद। पाकबड़ा के आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैफी की हत्या की वारदात में वांछित सपा नेता हारून सैफी की तलाश देश के सभी हवाई अड्डों पर की जा रही है, क्योंकि पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

हारून सैफी चार जनवरी को विदेश फरार हो गया था। पुलिस ने हारून को फरार घोषित कर दिया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर पुलिस ने कुर्की ने कार्यवाही भी शुरू कर दी थी। लेकिन इस बीच हारून सैफी ने अपनी बेटी को एडीजी प्रेम प्रकाश के पास भेजकर विवेचना बदलवा ली। एडीजी का आदेश मिलने के बाद एसएसपी ने 19 मार्च को विवेचना बिजनौर ट्रांसफर कर दी। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि मुरादाबाद पुलिस ने आरोपी हारून सैफी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराया है, जिससे की अगर हारून हवाई जहाज के जरिए कहीं सफर करे तो इसकी जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से पुलिस को दी जाएगी, लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद हारून की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। एसएसपी ने बताया कि अभी इस मामले की विवेचना बिजनौर पुलिस के पास है, अभी विवेचना वापस मुरादाबाद भेजे जाने का आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन

पाकबड़ा में जुम्मेरात का बाजार मोहल्ला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कासिम सैफी का अपहरण 27 दिसंबर को हुआ था। 10 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में विकास चौधरी को हिरासत में लिया तो उसकी निशानदेही पर कासिम सैफी का शव कंधाला के गांव भाभीसा से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने तीन दिन बाद ही सपा नेत्री अलका दूबे और कुलदीप सिंह को भी मामले में गिरफ्तार कर खुलासा किया था कासिम सैफी की हत्या पाकबड़ा निवासी सपा नेता पूर्व प्रधान हारून सैफी ने सुपारी देकर कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed