फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डिलारी में नर्सिंग होम सील, ग्रामीणों का हंगामा

डिलारी में नर्सिंग होम सील, ग्रामीणों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
डिलारी में नर्सिंग होम सील, ग्रामीणों का हंगामा
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को भी बिना पंजीकृत डाक्टरों एवं क्लीनिक संचालकों के खिलाफ डिलारी ब्लाक में छापामारी की। फर्जी तरीके से संचालित एक नर्सिंग होम को सील करने पर काफी हंगामा हुआ। नर्सिंग होम में एक महिला का बड़ा आपरेशन कर उसे भर्ती किया गया था। टीम ने पुलिस बुलवाकर जान बचाई। महिला को एंबुलेंस से मुरादाबाद अस्पताल रेफर करवाकर नर्सिंग होम को सील कर दिया। ब्लाक क्षेत्र में 14 डाक्टरों को लाइसेंस संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है। विभागीय कार्यवाही से खलबली मची है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके प्रेमी के नेतृत्व में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम डिलारी ब्लाक पहुंची। टीम ने तगाला गांव में मेरठ नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। नर्सिंग होम में कई मरीज भर्ती थे। एक महिला का बड़ा आपरेशन किया गया था। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि नर्सिंग होम फर्जी तरीके से संचालित हो रहा था। टीम ने उसे सील करने का प्रयास किया था ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने घेराबंदी कर दी। डिलारी थाना पुलिस बुलवाकर टीम ने जान बचाई और नर्सिंग होम को सील किया गया। डा. प्रेमी ने बताया कि भर्ती महिला को 108 की मदद से महिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया। नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ इंडियन मेडिकल कौंसिल एक्ट 1956 की धारा 15(2) और 15 (3) में अभियोग दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम सील करने के बाद टीम ने ब्लाक के कई डाक्टरों के क्लीनिक पर छापामारी की। इससे डाक्टरों में खलबली मच गई और क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। भर्ती मरीजों की भी आनन फानन में छुट्टी कर दी गई। डा. प्रेमी ने बताया कि डा. नईम गक्खरपुर, डा. लईम गक्खरपुर, डा. हसनैन रहटा माफी, डा. मो. यासीन ढकिया पीरू, डा. संजय सहसपुरी, डा. हनीफ ढकिया, डा. इरफान अली डिलरा चौराहा, डा. एम अली काजीपुरा, डा. मो रफी काजीपुरा, डा. गब्बर चांदखेड़ी, डा. उस्मान चांदखेड़ी, डा. जरीफ चांदखेड़ी, डा. विपिन तलागा और डा. आकिब बड़ी मस्जिद सिडलऊ को नोटिस जारी किए गए। इन सभी डाक्टरों से तीन दिन के भीतर चिकित्सा पद्धति अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed