फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दो बार तुड़वा दी शादी

छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दो बार तुड़वा दी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दो बार तुड़वा दी शादी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर की रहने वाली एक छात्रा ने ठाकुरद्वारा के एक युवक पर दो बार उसकी शादी तुड़वाने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक छात्रा का दोस्त था, उसने खुद को कुंवारा बताकर दोस्ती की थी, जब छात्रा को पता चला कि उसका दोस्त शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है तो उसने उससे बातें करना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने छात्रा को मिलने के बहाने बुलाकर उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी है कि वह उसकी शादी किसी और से नहीं होने देगा।

सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची ऊधमसिंह नगर में रहने वाली स्नातक की छात्रा ने बताया कि उसकी दोस्ती ठाकुरद्वारा निवासी युवक से हुई थी। आरोपी ने बताया था कि वह उसकी बिरादरी का ही है, कुंवारा है और उससे शादी करेगा। छात्रा ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि उससे दोस्ती करने वाला युवक दूसरी बिरादरी का है और शादीशुदा है तो उसने बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक छात्रा के पीछे पड़ गया और 14 जनवरी को उसे मुलाकात के बहाने ठाकुरद्वारा में विद्यालय के पास बुलाया। वहां से छात्रा को गन्ने के खेत में ले गया, जहां पर उससे आरोपी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शारीरिक शोषण किया। छात्रा ने बताया कि आरोपी उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है, इंकार करने पर उसने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। दो बार छात्रा की शादी तय हुई तो आरोपी ने शादी तुड़वा दी, जिसके बाद छात्रा और उसका परिवार तनाव में है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा ने बताया कि तीन फरवरी को वह मामा के घर जा रही थी तो जसपुर मोड़ पर आरोपी ने उसे दोबारा पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान शोर सुनकर राहगीर आ गए और छात्रा को बचाया। आरोपी की धुनाई की। वहां से छात्रा अपने मामा के घर गई और परिवार वालों को सूचना दी। मामले की शिकायत ठाकुरद्वारा पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए ठाकुरद्वारा पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed