फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भरोसे से लेकर इंसानियत तक का हुआ कत्ल

भरोसे से लेकर इंसानियत तक का हुआ कत्ल

Tue, 09 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
भरोसे से लेकर इंसानियत तक का हुआ कत्ल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में भरोसे से लेकर इंसानियत तक का कत्ल किया गया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि फाजिल अपनी प्रेमिका के अलावा उसके परिवार के एक सदस्य पर बेहद भरोसा करता था, इस शख्स की वजह से ही वह बेखौफ होकर आधी रात को आरोपियाें के पास चला गया था।
कटघर में फोन करने वाले से उसकी मुलाकात हुई तो उन्होंने ताबीज देने का बहाना किया और बाइक पर बैठाकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गए। जहां पर अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने एक साथ मिलकर फाजिल पर हमला कर दिया। पहले उसे बेरहमी से पीटा गया। पिटाई के कारण फाजिल के दांत तक टूट गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से उसके गले पर कई बार वार किया गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोट से भी यह भी खुलासा हुआ है कि हमलावरों का फाजिल ने आखिरी सांस तक सामना किया ॉ। इस वजह से उसके हाथ पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


बाइक और आरोपियों के खून से सने कपड़ों की तलाश
मुरादाबाद। पुलिस फाजिल की बाइक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। फाजिल की अभी तक बाइक बरामद नहीं हुई है। बाइक छिपाने के पीछे उसकी पहचान उजागर न होना बताया जा रहा है। क्योंकि बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस आसानी से फाजिल का पता लगा सकती थी। आरोपियों के खून से सने कपड़ों की तलाश में सोमवार को उनके घर पर दबिश दी गई। वहां से पुलिस को अहम साक्ष्य भी मिले हैं, जिनका अभी खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल डिटेल के जरिए कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास
मुरादाबाद। अब तक पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों ने जो बयान दिए हैं। उनके बारे में तस्दीक करने के लिए पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगाली है, जिससे की कड़ी से कड़ी जोड़ी जा सके। काल डिटेल को पुलिस इस घटना का अहम सुराग मान रही है, जिससे सारे राज बेपर्दा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed