{"_id":"5baa9d1b867a557ed4318065","slug":"171537907995-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से महिला को दिखना बंद -Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इलाज से महिला को दिखना बंद -Cordination
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)।
बिलारी में बुखार के इलाज के लिए अपंजीकृत चिकित्सक से मिली दवा खाने से एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई। महिला को दिखाई देना बंद हो गया है, इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ अंग भंग करने का मामला दर्ज किया है।
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खंडौआ में फर्मकर्मी रामनेरश का परिवार रहता है। उनकी पत्नी संतोष (27) मंगलवार की शाम सात बजे बुखार होने पर दवाई लेने के लिए गांव के ही अपंजीकृत चिकित्सक सोमपाल से इलाज कराने के लिए गई थी। संतोष का आरोप है कि सोमपाल ने उनको बुखार की दवाई थी। दवाई खाने पर संतोष की दोनों आंखों से दिखाई देना ही बंद हो गया है। हालत बिगड़ने पर संतोष को लेकर परिजन बिलारी कोतवाली में आए। पुलिस ने महिला को पहले सीएचसी में इलाज के लिए भेजा लेकिन यहां से संतोष को देर रात में ही बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़िता संतोष को दिखाई न देने पर उसके पति, दो बेटी और एक बेटा के अलावा अन्य परिजन परेशान हैं। एसएचओ बिलारी कमरूल हसन का कहना है कि आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक सोमपाल के खिलाफ अंग भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।