फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पाकबड़ा में महिलाओं ने सिपाही को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

पाकबड़ा में महिलाओं ने सिपाही को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Mon, 19 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा में महिलाओं ने सिपाही को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मौर्या नगर में रविवार को महिलाओं ने एक सिपाही को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सिपाही दो पक्षों में हो रहे झगड़े में समझौता कराने पहुंच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पता चला कि जिस व्यक्ति को पीटा गया है वह पाकबड़ा थाने का सिपाही है।

पाकबड़ा के मौर्या नगर निवासी जितेंद्र सिंह और संजीव के बीच रविवार को रास्ते से ट्रैक्टर को निकालने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बीच वहां सुमित मलिक नाम का सिपाही पहुंच गया। सिपाही ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की। लेकिन विवाद नहीं निपटा तो सिपाही ने जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना से गुस्साईं महिलाओं ने सिपाही को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह सिपाही को बचाया। तब लोगों को पता चला कि जिस व्यक्ति को पीटा गया है। वह पाकबड़ा थाने का सिपाही है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed