फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मृढ़ा इम्मा प्रकरण में पांच महिलाओं समेत 1

मृढ़ा इम्मा प्रकरण में पांच महिलाओं समेत 1

Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
मृढ़ा इम्मा प्रकरण में पांच महिलाओं समेत 1
आरोपियों के घरों में ताले, गांव में सन्नाटा
विज्ञापन

- मृढ़ाइम्मा में पीआरवीकर्मियों से खींचतान में पांच महिलाओं समेत 18 फंसे
- मामले की नजाकत को भांपते हुए गांव में पुलिस बल तैनात
फोटो-9 से 11 तक
अमर उजाला ब्यूरो
जोया। डिडौली कोतवाली के गांव मूढ़ाइम्मा गांव में गोवंशीय पशु का कटान कर रहे तस्करों को पकड़ने गए पीआरवीकर्मियों से खींचतान में महिलाओं समेत 18 लोग फंस गए। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के घर में दबिश दी, मगर गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसरा मिला, आरोपियों के घरों में ताले लगे मिले।
डिडौली कोतवाली के मूढ़ा इम्मा गांव में जंगल में तालाब किनारे पशु तस्करों ने मंगलवार को गोवंशीय पशु का कटान किया था। आरोप है कि, यूपी-100 के पीआरवीकर्मियों को देख ढकिया चमन गांव निवासी मीट कारोबारी इमरान उर्फ बिहारी भाग गया था। मौके से मूढ़ा इम्मा के मौलाना अशरफ को गिरफ्तार कर लिया गया था। मौलाना के गिरफ्तार होने पर मस्जिद से एलान के बाद भीड़ ने पीआरवीकर्मियों का घेराव कर मौलाना को छुड़ाने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस से खींचतान भी की थी। अमरोहा नगर, देहात, सैदनगली, महिला थाना और हसनपुर की पुलिस के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने हालात संभाले थे। इस मामले में कोतवाली के दरोगा संजीव कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मौलाना अशरफ के अलावा दूसरे आरोपी हाथ नहीं लगे है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ये हुए नामजद
मंगलवार को मूढ़ा इम्मा में गोवंशीय पशु के कटान करने और पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के मामले मुख्य आरोपी मौलाना अशरफ, समूम, वसीम, शमीम, इनामुल, आसिफ, रिजवान, शाकिर, साबिर, छिद्दा, बिलाल, लुकमान और महिलाओं में मोअज्जम, रुखसाना, नईमा, फातिमा, जुुनैैदा निवासी गण मूढ़ा इम्मा व ढकिया चमन के इमरान उर्फ बिहारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात
डिडौली के मूढ़ा इम्मा गांव में मंगलवार को गोवंशीय पशु कटान की सूचना पर पहुंचे यूपी-100 के पीआरवीकर्मियों के साथ खींचतान के बाद गांव के हालात बिगड़ गए थे। मामले की नजाकत को देखते हुए गांव में बुधवार को भी पुलिस बल तैनात रहा।

बयान:
मूढ़ा इम्मा मामले में 18 के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है, मुख्य आरोपी मौलाना अशरफ को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है, आरोपी फरार चल रहे हैं। -बृजेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed