{"_id":"5c27dc00bdec225726711c6a","slug":"161546116096-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ भट्ठियां तोड़ीं, बारह हजार लीटर लहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सौ भट्ठियां तोड़ीं, बारह हजार लीटर लहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार सुबह फकीरपुरा और आदर्श कालोनी में अवैध शराब तैयार करने और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। घर के बाहर तो ताला लटका था, लेकिन अंदर शराब की भट्ठियां धधक रहीं थीं। पुलिस ने यहां शराब बनाने की दो सौ से ज्यादा भट्ठियां तोड़ दीं, जबकि बारह हजार लीटर लहन बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार सुबह फकीरपुरा और आदर्श कालोनी में छापा मारा गया। घरों का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपियों ने अपने घर, आंगन और छतों पर शराब बनाने की भट्ठियां बना रखीं थीं। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने अपने मकान के दरवाजों पर बाहर से ताला रखा दिए थे। जबकि अंदर शराब तैयार की जा रही थी। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई में दो सौ भट्ठियां तोड़ी गई हैं, जबकि 12 हजार लीटर लहन व अवैध शराब बरामद की गई है। मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनका नाम घनश्याम, अंकित आदर्श कालोनी, सेंकी निवासी नवादा थाना कांठ, सचिन वर्मा निवासी अगवानपुर, संजय निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला और आकाश निवासी आदर्श कालोनी को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।