फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किशोरी ने लगा दी छत से छलांग

किशोरी ने लगा दी छत से छलांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
किशोरी ने लगा दी छत से छलांग
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को प्रेमी के साथ शुक्रवार की रात उसकी मां ने पकड़ लिया। मामले की शिकायत किशोरी के पिता से की। पिटाई के डर से किशोरी ने दो मंजिला मकान की पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोट लगी, इसके बाद भी किशोरी की उसके पिता ने पिटाई कर दी तो किशोरी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया, उसके पिता को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके मकान में एक युवक किराए पर कमरा लेकर रहता था। मकान में रहने के दौरान उनकी बेटी से युवक के प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी मिली तो तीन माह पहले युवक से कमरा खाली करवा दिया। आरोप है कि रात को किशोरी का परिवार छत पर सो रहा था। रात दो बजे उसकी मां की नींद खुली तो बेटी को बिस्तर पर नहीं देखा। वह बेटी को ढूंढते हुए छत से नीचे आई। बेटी अपने प्रेमी के साथ बाथरूम में थी। किशोरी की मां को देख प्रेमी मौके से भाग निकला। शोर मचाते हुए किशोरी की मां ने आरोपी का पीछा किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मामले की जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो किशोरी को पिटाई का डर सताने लगा। इस वजह से उसने छत से मकान के पीछे की तरफ खाली प्लाट में छलांग लगा दी। जिससे उसके कमर में चोट लगी। हालांकि बेटी की हरकत से गुस्साए पिता ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बाद उसे तीन-चार चांटे लगा दिए। आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किशोरी को बचाया। इस दौरान ही मौका मिलने पर किशोरी ने डायल 100 पर फोन कर दिया। पिटाई के साथ ही पिता पर संगीन आरोप लगाया। सीओ सिविल लाइन राजेश कु मार ने बताया कि किशोरी के प्रेमी की भी तलाश की जा रही है। वह एक अस्पताल में कार्यरत है। मारपीट के आरोप में किशोरी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed