फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भातू कालोनी में तोड़ी शराब की 185 भट्टियां

भातू कालोनी में तोड़ी शराब की 185 भट्टियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
भातू कालोनी में तोड़ी शराब की 185 भट्टियां
मुरादाबाद। आबकारी टीम और पुलिस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भातू कालोनी में अवैध शराब की 185 भट्ठियां तोड़ दी। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1630 किग्रा. लहन नष्ट की गई है।
विज्ञापन

अवैध शराब के सेवन से जनपद में पूर्व में कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही मेें बाराबंकी में भी शराब पीने की वजह से कई लोगों की जान गई थी। जिसके बाद से लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्र्रवाई की जाती है। शुक्रवार सुबह छह बजे आबकारी टीम ने पुलिस बल के साथ आदर्र्श कालोनी में दबिश दी। भारी पुलिस बल देखकर वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोग घरों से निकलकर भागने लगे। कुछ लोगाें ने अपने घरों में ताले लगा दिए। सहायक आबकारी आयुक्त कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मौके से 215 लीटर कच्ची शराब, तीन पेटी अंग्रेजी शराब, चार दोपहिया वाहन जब्त किए गए। मौके से दो आरोपी राकेश, अनिल निवासी दसवां घाट गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed