फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुष्कर्म करने के बाद की गई थी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

दुष्कर्म करने के बाद की गई थी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद की गई थी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से सात मई को गायब हुई छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने अपने आप को बचाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी, क्योंकि वह उसको पहचानती थी। बच्ची का शव शनिवार को एक खाली पड़े मकान में बरामद किया था। इसके बाद शनिवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी छह साल की बच्ची सात मई को दुकान पर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने सात मई को उसकी गुमशुदगी सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को लगभग डेढ़ माह के बाद उसका सड़ा-गला शव पास में ही एक खाली पड़े मकान में मिला था। पुलिस को नाजिल नाम के युवक पर शक था। पुलिस ने शनिवार की रात उसकी तलाश शुरू कर दी। पता चला कि वह आश्रम पद्धति स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन गोलियां नाजिल के पैरों में लगी। गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अधूरे बने में हुए मकान में ले गया थाजहां उसके साथ दुुराचार किया था। उसके बेहोश हो जाने के बाद वह घबरा गया। उसको यह डर सताने लगा कि बच्ची होश में आ जाएगी तो उसकी पोल खुल जाएगी। उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed