{"_id":"5cf9735abdec22071c2e1355","slug":"155985186013-moradabad-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कचरा से भरा ट्रक छोड़ने में तीन सिपाहियों पर गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ई-कचरा से भरा ट्रक छोड़ने में तीन सिपाहियों पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ई-कचरा से भरा ट्रक मझोला थाने से गायब करने में फंसे तीन सिपाहियों पर गाज गिरी है। इन सिपाहियों को मझोला थाने से हटा दिया गया है। तीनों को देहात क्षेत्र के अलग अलग थानों में तैनाती दी गई है।
डीआईजी जे रविंदर गौड ने बताया कि स्थानांतरित किए गए सिपाहियों में प्रदीप नागर, सिपाही प्रदीप और सिपाही प्रेम हैं। सिपाही प्रेम का स्थानांतरण भगतपुर थाने में किया गया है, प्रदीप नागर को डिलारी और वरुण को ठाकुरद्वारा में तैनाती दी गई है। डीआईजी ने बताया कि ई-कचरा से भरा ट्रक गायब होने के मामले में जांच सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार कर रहे हैं, इस प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। ऐसे में तीनों सिपाही जांच को प्रभावित न कर सकें, इसलिए तीनाें सिपाहियों को मझोला थाने से हटा दिया गया है।
कुछ दिन पहले मुरादाबाद पुलिस द्वारा पीआर सेल मुरादाबाद के नाम से बनाए गए व्हाटसएप अकाउंट पर एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसके साथ ही एक ऑडियो मैसेज भी वायरल किया गया। जिसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहा ट्रक मझोला थाने में खड़ा है, जिसमें ई-कचरा भरा था। मझोला पुलिस ने चेकिंग के दौरान ई-कचरा से भरा ये ट्रक पकड़ा गया था। जिसे मतगणना के दिन रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया।