{"_id":"5cf6d62fbdec22075d23b06e","slug":"155968055516-moradabad-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही गिरफ्तार, अब नया वी डियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही गिरफ्तार, अब नया वी डियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले सिपाही का जुआ खेलते वीडियो वायरल होने पर युवक की पिटाई की गई तो पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके दोस्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही का चालान कर उसको जमानत के लिए मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया। लेकिन जमानत के लिए जाने के दौरान आरोपी सिपाही खुद ही बाइक चला रहा था, उसके पीछे वर्दी पहने सिपाही बैठा था। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
हिमगिरी कालोनी निवासी विनोद ने सोमवार को कालोनी में रहने वाले जीआरपी के सिपाही राजीव सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि सिपाही राजीव का जुआ खेलते वीडियो बनाया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। राजीव को शक है कि वह वीडियो विनोद ने बनाया है, इस वजह से राजीव ने अपने साथी धर्मेंद्र और रिंकल के साथ मिलकर रविवार रात विनोद की पिटाई कर दी थी। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को आरोपी सिपाही राजीव उसके दोस्त धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है।