फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तीन बच्चों की मां को हुआ भांजे से प्यार

तीन बच्चों की मां को हुआ भांजे से प्यार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां को हुआ भांजे से प्यार
मुरादाबाद। हल्द्वानी में रहने वाली एक महिला अपने पति को छोड़कर भांजे के साथ भागकर फकीरपुरा आ गई। यहां पर वह चार दिन से रह रही थी, रविवार को पत्नी और भांजे को ढूंढते हुए पति भी वहां पर आ गया और पत्नी को घर चलने के लिए कहा तो हंगामा हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने मामी और भांजे को हिरासत में लिया और थाने ले आई, जिसके बाद महिला के पति और भांजे का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया गया और महिला को उसके ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि वह गुब्बारे बेचने का काम करता है। उसका भांजा बरेली का रहने वाला है। वह डेढ़ माह से उनके पास ही रह रहा था। चार दिन पहले महिला का पति काम पर गया तो उसकी पत्नी बच्चों को लेकर भांजे के साथ भाग निकली। पति वापस घर पहुंचा तो महिला और बच्चों को लापता देखा। परिवार वालों से इस संबंध में जानकारी की लेकिन उनका पता नहीं चला। उसने हल्द्वानी पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस दौरान ही रविवार को पता चला कि महिला और उसका भांजा फकीरपुरा में है तो पति वहां पर पहुंच गया। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि जहां महिला को लेकर उसके पति और भांजे में तकरार हुई। दोनों झगड़ने लगे, जिस वजह से महिला के पति और भांजे को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed