फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भरी पंचायत में प्रेमी युगल ने खाया जहर गम्भीर हालत में टीएमयू में भर्ती

भरी पंचायत में प्रेमी युगल ने खाया जहर गम्भीर हालत में टीएमयू में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में प्रेमी युगल ने खाया जहर गम्भीर हालत में टीएमयू में भर्ती
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। मझोला थानाक्षेत्र से पांच दिन पहले घर से भागे प्रेमी युगल ने रविवार सुबह जहर खाकर जान देने की कोशिश की, यह कदम उन्होंने पाकबड़ा के गिन्नौर दी माफी में आयोजित एक पंचायत में उनकी शादी की बात न बनने पर उठाया। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भी प्रेमी युगल ने एलान किया कि वह साथ जिएंगे और मरेंगे।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के एकता कालोनी निवासी युवक की मुलाकात सवा साल पहले एक शादी समारोह के दौरान काशीपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी और प्रेम संबंध बन गये। उन्होंने अपने परिवार वालों के सामने शादी की बात रखी लेकिन दोनों के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर दोनों घर छोड़कर पांच दिन पहले घर से भाग गए। इससे हड़कंप मच गया और दोनों को तलाश करने की जिम्मेदारी गिन्नौर दी माफी गांव निवासी बिरादरी के नेता को दी गई। वह बिरादरी के अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रेमी युगल को दिल्ली से ले आया। गिन्नौर दी माफी गांव में बिरादरी और दोनों के परिजनों को बुला लिया गया। यहां पर दोनों के परिजन शादी को तैयार नही हुए। पंचायत चल रही थी की अचानक युवक और युवती एक कमरे में बंद हो गये और सुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। पंचायत में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दे दी। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस तुरंत गांव पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई। इस मामले में अभी पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


सिर्फ तुम, फिल्म देखकर हुआ दोनों में प्यार
पाकबड़ा। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गिन्नौर दी माफी गांव में रविवार को पूरा फिल्मी सीन बना था। काफी समय पहले आई फिल्म सिर्फ तुम को दोनों ने काशीपुर मे एक साथ देखा था। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीन और मरने की कसम खाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा.. किसी को जेल न हो
मुरादाबाद। जहर खाने से पहले प्रेमी युगल ने अपने नाम से एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लिखा है कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से जहर खाया है। इसमें किसी का भी दोष नहीं है। किसी को भी जेल नहीं होनी चाहिए। हमने जो गलती करी थी, उसकी सजा हम भुगत रहे हैं। दोनों के घर वालों में से किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए, न ही दोनों परिवार आपस में लड़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed