{"_id":"5be73421bdec2269c33c5d27","slug":"1541878770660-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाइकर्स बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे से 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बाइकर्स बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे से 60 हजार लूटे
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/जुनावई। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में भैया दूज की देर शाम करीब आठ बजे जुनावई के गंगा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) से घर जा रहे पंप मालिक के पुत्र को छह बाइकर्स बदमाशों ने डंडा मारकर गिराने के बाद गन प्वाइंट पर लेकर साठ हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में जुनावई के निकट रामसेवक का गंगा फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। बताते हैं कि उस पर रामसेवक बेटा विनोद यादव बैठा था। शुक्रवार की रात आठ बजे पंप को बंद करने के बाद बिक्री की रकम को लेकर विनोद यादव स्कूटी पर सवार होकर जुनावई स्थित अपने घर के लिए चल दिया। पंप से निकलते ही बमुश्किल बीस कदम की दूरी पर ही पहले से ही कुछ दूरी पर खड़े तीन बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने इससे पहले कि स्कूटी रफ्तार पकड़ती, विनोद यादव के बाएं हाथ में डंडा मारकर गिरा। पलक झपकते ही बदमाशों ने उसे गनप्वाइंट पर ले लिया और उसके पास से साठ हजार रुपये रखा बैग लूट लिया और जुनावई की ओर ही भाग निकले। विनोद यादव ने शोर मचाया, पेट्रोल पंप के कर्मचारी दौड़े। राहगीर भी आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस को घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी अता मोहम्मद खान का कहना है कि घटना संदिग्ध है, मामले की जांच की जा रही है