फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भैयादूज पर कई महिलाओं की चेन त़ोड़ी

भैयादूज पर कई महिलाओं की चेन त़ोड़ी

Sat, 10 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
भैयादूज पर कई महिलाओं की चेन त़ोड़ी
चंदौसी। भैयादूज पर भीड़भाड़ का लाभ उठाते हुए जेब कतरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना लिया। कई महिलाओं की सोने की तेन तोड़ ली तो कई लोगों के जेबें साफ कर दीं। एक आरोपी को बस स्टैंड पर पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

भैयादूज के दिन भीड़भाड़ का आलम था। सुबह से जेब कतरे सक्रिय हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में मिलक मौलागढ़ निवासी हरि किशोर की पत्नी गुड्डी भैया दूज पर बदायूं अपने मायके जा रही थी। बस में चढ़ते समय उसके गले से करीब नब्बे हजार रुपये की ढाई तोला सोने की चेन तोड़ ली। महिला को तत्काल एहसास भी हो गया। बस से नीचे उतर पड़ी लेकिन काफी तलाश करने के बावजूद उसकी चेन नहीं मिली लेकिन आसपास के लोगों ने संदिग्ध एक युवक को पकड़ कर पिटाई करनी शुरू कर दी, उसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी खुर्जागेट निवासी अनमोल बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा बस स्टैंड से मिर्जापुर गांव निवासी चांद मोहम्मद व विलासपुर (रामपुर) निवासी तुषार गुप्ता का महंगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। वह अपनी बहन के घर आ रहे थे। उसके अलावा बदायूं चुंगी मोहल्ला निवासी बबिता पत्नी खेमचंद्र आद मुरादाबाद में भैया को दूज खिलाकर लौट रही थी, तभी परिवहन निगम की बस में एक तोला सोने की चेन किसी ने तोड़ ली। परसट्टा बाजार निवासी अभय गुप्ता अपने साले को बस में छोड़ने के लिए रोडवेज बस स्टैंड गए थे, उनकी जेब काटकर 7500 रुपये व एटीएम निकाल लिया गया।गणेश कालोनी निवासी हृदेश की जेब से भी बस स्टैंड पर 4500 रुपये निकाल लिए गए। सभी लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed