फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धनारी-बगठेर की डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार

धनारी-बगठेर की डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
धनारी-बगठेर की डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार
धनारी/चंदौसी। धनारी थाना पुलिस ने पिछले दिनों धनारी और बगठेर गांव में हुई लूटपाट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदौसी और बिलारी में डकैती की साजिश रच रहे थे। गिरोह यूपी के कई जिलों के साथ साथ अन्य राज्यों में भी वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम छह बजे के करीब धनारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ आर्थल चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी समय पर गोपनीय सूचना पर दो बाइक पर सवार चार लोगों को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके उनकी घेराबंदी की। तलाशी लेने पर उनके पास शस्त्र बरामद हुए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम शमशाद व अफजाल निवासी कस्बा थाना बिलारी जिला मुरादाबाद, तीसरे ने अपना नाम निसार उर्फ चेयरमैन उर्फ गुड्डू व नवाब अली निवासी सैमरी थाना रजपुरा बताया। इनके पास तमंचा, चाकू बरामद किया गया। उनके दो और साथी भी पीछे आ रहे थे लेकिन उनकी जानकारी नहीं होने के कारण वह दोनों भागने में सफल हो गए। इनके पास मिली बाइक भी चोरी की है। गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि 24 अक्तूबर की रात को धनारी पट्टी लाल सिंह केे उमेश कुमार के घर डकैती को उन्होंने ने अंजाम दिया था, वहां से लूटे गए जेवर व नकदी बरामद कराई। उनके फरार साथियों में हबीव उर्फ हबीबुल्ला निवासी रजपुुरा हाल निवासी उझानी जिला बदायूं व दूसरे का नाम दिलशाद निवासी रजपुरा बताया जा रहा है। इनके पास से बरामद लूट के माल में सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, नथनी, पाजेब, बिछुआ, मोबाइल टच आदि शामिल हैं। इसी गैंग ने 20 अक्तूबर की रात को बगठेर में तीन घरों में परिजनों को बंधक बनाकर शाहिद व वाहिद, शाकिब के घर पर करीब दो लाख से अधिक के जेवर व नकदी लूट कर ले गए। विरोध करने पर शाकिब की पत्नी यास्मीन को घायल कर दिया। यहां से लूटा गया माल भी बरामद किया गया है। जिसे परिजनों ने पहचान लिया है।
विज्ञापन



बिलारी और चंदौसी में डकैती डालने के फिराक में था गिरोह
धनारी/चंदौसी। गिरोह शीघ्र ही बिलारी और चंदौसी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। गिरोह संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, नोयडा के साथ-साथ दिल्ली और हरियाणा में भी वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनारी थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जानकारी हुई कि यह गिरोह बिलारी में खन्नू व्यापारी के यहां डकैती की साजिश कर रहा था, चंदौसी की मुख्य बाजारों की रेकी कर चुका था। योजनाबद्ध तरीके से शीघ्र ही बिलारी व चंदौसी में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके अलावा बदायूूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, दिल्ली नायडा व हरियाणा आदि स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दे चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed