फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कर्ज में डूबे मजदूर ने की फांसी लगाकर आत्माहत्या

कर्ज में डूबे मजदूर ने की फांसी लगाकर आत्माहत्या

Wed, 10 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कर्ज में डूबे मजदूर ने की  फांसी लगाकर  आत्माहत्या
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पाकबड़ा के हासमपुर गोपाल गांव निवासी एक भट्ठा मजदूर ने बेटी की शादी में लिए कर्ज नही चुका पाने से परेशान होकर आत्महत्या की थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

गांव निवासी टीकम सिंह (51) भट्ठे पर मजदूरी करता था। टीकम की पत्नी रूपवती ने बताया कि बेटी देवेन्द्री की शादी डेढ़ साल पहले की थी। शादी के लिए टीकम के पास रुपये नही थे, इसलिए उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज ब्याज पर एक साहूकार सहित दो लोगों से लिया था। कर्ज की रकम ज्यादा ब्याज होने के कारण चुका नहीं पाए। रकम बढ़ा कर साहूकारों ने छह लाख रुपये कर दी थी। तगादा करना शुरू कर दिया। इससे टीकम परेशान हो गए थे। रूपवती का कहना है कि सोमवार रात करीब 11 बजे टीकम ने चारपाई की रस्सी को खोलकर अपने गले में लपेट लिया और छत की बल्ली से फंदा बनाकर लटक गए। जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि कर्ज तो चुका दिया जाता लेकिन कर्ज का ब्याज इतनी तेजी से बढ़ा की उसने पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी है। सीओ हाईवे राजेश कुमार का कहना है कि परिवार वाले तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed