{"_id":"5b64b3674f1c1b49778b5ef8","slug":"15333261762-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के दो पुत्रों समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालिकाध्यक्ष के दो पुत्रों समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। बीते दिनों नगर के एक निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के विवाद में जिला योजना समिति की सदस्य की तहरीर और न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने पालिकाध्यक्ष के दो पुत्रों समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला गोलागंज निवासी जिला योजना समिति की सदस्य सर्वेश कुमारी नगर पालिका परिषद की वार्ड संख्या दो की सभासद और जिला योजना समिति की सदस्य हैं। बीती 26 जून 2018 को कुछ लोग उनसे आकर मिले और बबराला रोड पर नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए जा रहे सुलभ शौचालय में अनियमितताओं की शिकायत की। इसके चलते वह अपने पति और उन लोगों के साथ मौके पर पहुंची। वहां ठेकेदार समेत अन्य लोग मौजूद थे। सुलभ शौचालय को देखने के बाद सामने आया कि निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर ठेकेदार से शिकायत की। इसी बात को लेकर ठेकेदार समेत मौके पर पहले से मौजूद अन्य लोग भिड़ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने लग गए। जिससे वह घायल हो गईं। कोतवाल वहीद खान के मुताबिक पूरे मामले को लेकर पालिकाध्यक्ष पुत्र तनुज और अनुज निवासी मोहल्ला गोलागंज और ठेकेदार संजीव मोहन निवासी मोहल्ला नरायन टोला समेत चेतन कुमार बॉबी, अजय कुमार, आकाश, मदनलाल निवासी मुराव टोला बहजोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।