{"_id":"5b4e39c24f1c1b6f548b5245","slug":"153185324719-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया रेप
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। टांडा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को घर में अकेले पाकर अधेड़ उम्र के पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर जब आसपास के लोग घर में पहुंचे तो आरोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गया,जिसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेज दिया है।
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के संग दुष्कर्म का यह मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। उसके घर के लोग पारिवारिक विवाद के सिलसिले में दूसरे गांव गए हुए थे। घर में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी अकेली थी। मौका पाकर उसका पड़ोसी व्यक्ति घर में घुस गया तथा किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। पड़ोसियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की,लेकिन वह धमकाते हुए फरार हो गया। इसके बाद वापस लौटे किशोरी के पिता को जानकारी दी गई। पीड़ित परिवार किशोरी को लेकर थाने पहुंचा,जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टांडा थानाध्यक्ष जीत सिंह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन