फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अगवा कर ले गए युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

अगवा कर ले गए युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अगवा कर ले गए युवकों को पुलिस ने छुड़ाया
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मानसरोवर कालोनी स्थित एक होटल में विवाद होने पर दो युवकों का एक कार में अपहरण कर लिया गया। अपहरण की वारदात में संभल का एक प्रधान और उसके दो साथी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने कार को रुकवा लिया। कथित प्रधान कार छोड़कर भाग गया, उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से अपहरण किए गए युवकों को छुड़ाया गया।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी जावेद और समीर ठेकेदारी का काम करते है। शुक्रवार को दोनों युवक उक्त होटल पहुंचे। वहां पर संभल के रीठ गांव का सोहन उर्फ सोनू प्रधान भी उनके साथ था। होटल में उनका बरेली के मीरगंज निवासी नासिर और महावीर से विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू प्रधान, समीर और जावेद ने महावीर और नासिर का कार में डाला और वहां से ले गए। महावीर के अन्य साथियों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। हाइवे पर चारों ओर चेकिंग शुरू हो गई। मझोला पुलिस ने पाकबड़ा के पास कार रुकवा ली। महावीर, नासिर को आरोपियों से बचाया। एसएचओ विकास सक्सेना ने बताया कि सोनू प्रधान, जावेद और समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जावेद, समीर को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू प्रधान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed