फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मॉल की पार्किंग में आपतिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल

मॉल की पार्किंग में आपतिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
मॉल की पार्किंग में आपतिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाने की एंटी रोमियो स्क्वाड ने रविवार दोपहर के वक्त एक मॉल की पार्किंग में पहुंचकर दो प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इन दोनों युवकों को पुलिस टीम थाने ले आई और छात्राओं को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। युवकों के परिवार वालों को सूचना दी गई है, उनको भी थाने बुलाया गया है। इसके बाद दोनों युवकों को उनके परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम गश्त पर थी। इस दौरान ही कांठ रोड स्थित मॉल के अंदर पार्किंग में भी टीम पहुंची। पार्किंग मॉल के बेसमेंट में थी, वहां पर दो प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगे। एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि कालेज में साथ पड़ने के दौरान उनकी आपस में दोस्ती हुई थी, रविवार को युवकों ने छात्राओं को मिलने के लिए मॉल बुलाया। पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बहाने गए, वहां पर वह आपत्तिजनक हरकत करने लगे। छात्राएं माफी मांगने लगीं, उनको सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया और युवकों को थाने ले आया गया। पकडे़ गए युवक मुगलपुरा और गलशहीद थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। सीओ ने बताया कि इस मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed