फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जहरीली शराब बेचने वालों का खंगाला जाएगा घर

जहरीली शराब बेचने वालों का खंगाला जाएगा घर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब बेचने वालों का खंगाला जाएगा घर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जहरीली शराब को लेकर सूबे में अलग अलग जगह हुई मौतों को लेकर शासन से निर्देश मिलने के बाद देर रात को अधिकारी भी सतर्क हो गए। क्योंकि मुरादाबाद मंडल में भी पहले जहरीली शराब की वजह से कई लोगों की जानें जा सकी हैं। शुक्रवार देर रात आईजी रमित शर्मा ने अधीनस्थों के साथ बैठकर अवैध शराब बेचने वालाें के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बारे में मंडल के सभी जिलों के पुलिस प्रमुख और आबकारी अधिकारियों को भी दिए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के बाद मंडल के सभी जिलों में भी स्पष्ट तौर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को बताया गया कि पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम बनाकर छापामारी की जाए। जहरीली शराब बेचने वालों के पुराने ठिकानों पर दबिश दें। जिन स्थानों पर शराब बेची जा रही है, वहां भी जाकर जांच करें कि वहां पर शराब में मिलावट तो नहीं हो रही है। पुराने शराब तस्करों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही है। बाहरी जिलों से शराब लाने वालों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं। मंडल में कहीं भी जहरीली शराब या अवैध शराब बेचने की शिकायत मिले तो उनके लिए सीधे तौर पर संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। सीओ भी जवाबदेह होंगे। पुलिस ने शराब बेचने वालों की तलाश में जगह जगह दबिशें भी दी, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। जिससे की अवैध शराब बेचने वालों के बारे में जानकारी हो सके। इस दौरान एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह, एसपी सिटी अंकित मित्तल, एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर, एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह, एएसपी अपर्णा गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed