फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ईडस्ट भराई में होगी इस्तेमाल

ईडस्ट भराई में होगी इस्तेमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
ईडस्ट भराई में होगी इस्तेमाल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य सरकार को सुझाव दिया है कि वह ईडस्ट को सड़क या फिर अन्य निर्माण में मिट्टी भराव के स्थान पर इस्तेमाल कर सकती है। लेकिन इसको जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार ही मिट्टी के स्थान पर भराई में इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल इस ईडस्ट को रामगंगा किनारे से फरवरी माह तक हटाकर ऐसे स्थान पर रखा जाए, जिससे कि यहां की मिट्टी पर विपरीत असर न पड़े।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केइस आदेश से प्रदेश सरकार को राहत मिली है। क्योंकि मिट्टी के खनन में कमी आएगी और अनुपयोगी इस ईडस्ट को इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, इसे तैयार करने में पर्यावरण वैज्ञानिक लगे हुए हैं। वैज्ञानिकों की ओर से एडवाइजरी तैयार होने के बाद ही सरकार उसे ईडस्ट के आसपास के जिलों में सड़क तथा अन्य निर्माण के दौरान मिट्टी के स्थान पर भराव में इस्तेमाल कर सकेगी।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर फिलहाल राम गंगा किनारे पड़ी ईडस्ट को हटाकर नगर निगम की ओर से एक अन्य स्थान पर पॉलिथीन बिछाकर डाला जा रहा है। जिससे कि आसपास की जमीन खराब न हो। अभी तक 10 फीसदी ही ईडस्ट शिफ्ट हो सकी है, जबकि राम गंगा किनारे को ईडस्ट से मुक्त कराने के लिए फरवरी 2019 तक का समय दिया गया है। यह जिम्मेदारी नगर निगम, विकास प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपी गई है। इसी दौरान इस ईडस्ट को ट्रीटमेंट के साथ डंप कराने के लिए अमरोहा केहसनपुर में प्लांट लगाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। लाइसेंस का आवेदन बोर्ड में लंबित पड़ा हुआ है। इसके लिए बोर्ड ने लाइसेंस देने से पहले विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम बना दी है। टीम प्लांट के सत्यापन के बाद ही लाइसेंस जारी करने की स्वीकृति देगी। उसी के बाद प्रस्तावित स्थान से ई डस्ट को स्थाई डंपिंग ग्राउंड तक ले जाने के लिए सरकार और डंपिंग ग्राउंड बनाने वाली कंपनी के बीच शर्तों को लेकर सहमति बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेंबर बनाकर डाली जाएगी ईडस्ट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आदेश किया है कि चेंबर बनाकर ही ईडस्ट डाली जाए। इसके लिए चेंबर आरसीसी का बनेगा, उसी केबाद इस ईडस्ट को सड़क तथा अन्य निर्माण वाले स्थानों पर मिट्टी के स्थान पर भराई में इस्तेमाल किया जा सकेगा।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सड़क या अन्य निर्माण में मिट्टी के स्थान पर ईडस्ट को इस्तेमाल करने की सहमति दे दी है। फिलहाल इस ईडस्ट को डंप करने के लिए एनओसी भी जारी हो गई है। लाइसेंस की प्रक्रिया बोर्ड में विचाराधीन है।
आरके सिंह, मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed