{"_id":"5c3509b4bdec2256ce0821f0","slug":"151546979764-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली मंदिर में महंत की गुद्दी का मामला पहुंचा कोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली मंदिर में महंत की गुद्दी का मामला पहुंचा कोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लालबाग स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ काली माता मंदिर में महंत की गद्दी को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को न्यायालय तक पहुंच गया है। छोटी काली मंदिर के महंत रामगिरी ने न्यायालय में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि बड़ी काली मंदिर के महंत संपत्ति को खुर्द बुर्द करने में जुटे हैं। न्यायालय ने इस मामले में डीजीसी सिविल को आदेश दिया है कि वह मौके पर जाकर निरीक्षण करें और 11 जनवरी को दोनों काली मंदिर की चल व अचल संपत्ति का ब्यौरा न्यायालय के सामने पेश करें।
महंत की याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने एसएसपी को आदेश दिया है कि जिस समय डीजीसी सिविल काली मंदिर में निरीक्षण के लिए जाएं, वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर एक सीओ और पुलिस टीम को भी भेजा जाए। जिससे काली मंदिर में किसी प्रकार का विवाद पैदा न हो। महंत रामगिरी के अधिवक्ता अजय गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अगली सुनवाई 11 जनवरी को निश्चित की गई है। दुर्व्यवहार की शिकायत पर बड़ी काली मंदिर के मौजूदा महंत सज्जन गिरी को गद्दी से हटाने के लिए एक बैठक श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा के भूतपूर्व अंतराष्ट्रीय सभापति महंत गिरिजा दत्त गिरी की मौजूदगी में शनिवार को हुई थी। जिसमें पूर्व सभापति ने महंत सज्जन गिरी को उनके पद से हटाने और उनके स्थान पर सुरेंद्र गिरी को नया महंत बनाने की घोषणा की थी। इसके विरोध में सज्जन गिरी पक्ष के लोग सामने आ गए थे और उनका कहना था कि गद्दी को लेकर फैसला करने का अधिकार पूर्व सभापति को नहीं है। सुरेंद्र गिरी पक्ष इस फैसले को मान्य बता रहा है।