फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीओ दफ्तर के सामने छात्रा से मोबाइल लूटा

सीओ दफ्तर के सामने छात्रा से मोबाइल लूटा

Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
सीओ दफ्तर के सामने छात्रा से मोबाइल लूटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस दफ्तर के सामने बुधवार दोपहर बाइक सवार लुटेरों ने एक छात्रा का मोबाइल लूट लिया। घटना के समय छात्रा कालेज से अपने घर लौट रही थी। छात्रा के शोर मचाने पर लुटेरे तेजी से बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी।

मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा निवासी स्वाति दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में पढ़ती है। बुधवार को छात्रा कालेज गई थी। दोपहर एक बजे छात्रा कालेज से घर लौट रही थी। स्वाति फोन पर बात करते हुए पैदल ही पीली कोठी चौराहे क ी ओर जा रही थी। छात्रा के मुताबिक, वह सीओ दफ्तर और जिला अस्पताल के गेट के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पीछे से आई। बाइक पर दो युवक सवार थे। जिन्होंने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। छात्रा कुछ समझ पाती। इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर छात्रा का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश फर्राटा भरते हुए पीलीकोठी चौराहे की ओर फरार हो गए। छात्रा ने काफी दूर तक शोर मचाते हुए बदमाशों की बाइक का पीछा किया, लेकिन वह दूर निकल चुके थे। इसके बाद छात्रा सिविल लाइंस थाने पहुंची और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed