{"_id":"59f0e24d4f1c1bd1538b928c","slug":"15089588755-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा बताकर कई लोगों से ठगे लाखों रुपये व जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारोगा बताकर कई लोगों से ठगे लाखों रुपये व जेवर
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारोगा बताकर कई लोगों से ठगे लाखों रुपये व जेवर
पुलिस विभाग में लगवाने के बहाने गाड़ी खरीदने के नाम पर लिए थे रुपये
एक को बताया नरौरा थाने में तैनात, तो दूसरे को बताया डीआईजी दफ्तर में कार्यरत
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई(संभल)।
किराए के मकान में दारोगा बताकर कई लोगों से लाखों रुपये नगद व जेवर ठगे जाने का मामला सामने आया है। विभाग में लगवाने के बहाने गाड़ी खरीदने के नाम पर रुपये लिए गए थे। सोने की जंजीर व पहचान पत्र भी लिया गया था। आरोपी दारोगा ने एक को नरौरा थाने में तैनात बताया था तो दूसरे को डीआईजी दफ्तर में कार्यरत बताया था।
नगर के मोहल्ला नया बाजार ऊपरकोट निवासी महिला सुमनलता पत्नी पुष्पेंद्र ने थाना में दी गई तहरीर में बताया है कि करीब 06 माह पहले एक अधेड़ उम्र का दारोगा आया और पुलिस विभाग का आईकार्ड दिखाकर मकान किराए पर लेने की बात कही। खुद को नरौरा थाने में तैनात बताया। उसकी बातों पर यकीन कर मकान किराए पर दे दिया। कुछ दिन बाद वह परिजन बताकर वह कुछ लोगों को अपने साथ ले आया और रहने लगा। एक दिन वह पुलिस विभाग में गाड़ी लगवाने की बात कहते हुए बोला कि एक गाड़ी खरीद लो मै अपने विभाग में लगवा दूंगा। इससे उन्हें करीब 35 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी होगी। बातों में लेकर दारोगा ने गाड़ी बुक कराने की बात कहते हुए उससे तीन लाख रुपये ले लिए। साथ में उनका पहचान पत्र भी ले लिया और करीब ढाई तोले की सोने की जंजीर यह कहते हुए ले ली कि जंजीर की डिजायन पत्नी को बहुत पसंद है। वह ऐसी डिजायन सर्राफ को दिखाकर जंजीर लौटा दूंगा।
वहीं ऊपरकोट, काली मंदिर रोड निवासी चंदन गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनाें वही दारोगा उसकी दुकान पर आया और खुद को डीआईजी दफ्तर में तैनात बताया। साथ ही बेटे को स्कार्पियो गाड़ी खरीदने को रुपये कम पड़ने की बात कहते हुए 85 हजार रुपये ले लिए और इससे पहले जरूरी काम बताकर 35 हजार रुपये ले चुका था। चूंकि पिछले कई माह से वह मोहल्ले में सपरिवार रह रहा था तो विश्वास कर यह रुपये उसको दे दिए। इसके अलावा ढाई तोले की सोने की चेन भी उससे ले गया। अब न तो रुपये ही वापस आए और न ही खुद को दारोगा बताने वाला वह व्यक्ति लौटा। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। एसएसआई आरपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।