फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अपराध-

अपराध-

Sun, 08 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अपराध-
जुआ खेलने से मना करने पर पथराव व फायरिंग,एक घायल
विज्ञापन

घायल ने मुहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
चंदौसी।
कोतवाली के मुहल्ला डहरिया में जुआ खेलने से मना करने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनो पक्षों की ओर से पथराव व फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल ने मुहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शुक्रवार की देर रात मुहल्ला डहरिया में जुआ हो रहा था। जहां मुहल्ले का राजू पुत्र जागन सिंह भी खड़ा था। राजू के अनुसार इसी दौरान जुआ खेल रहे युवकों ने उससे जुआ खेलने व शराब पीने को कहा। लेकिन राजू ने जुआ खेलने से इंकार कर दिया। इसी बात पर युवक राजू को गाली गलौज करने लगे। राजू के विरोध करने पर उसको मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की बात सुनकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनो ओर पथराव व फायरिंग की गई। जिसमें राजू गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने राजू का उपचार संयुक्त चिकित्सालय में कराया। राजू ने शंकर उर्फ छोटू, पंकज, दनुका पुत्रगण कैलाश, गौरव, तोता पुत्रगण पप्पू निवासीगण मुहल्ला डहरिया के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष की शारदादेवी पत्नी बिजेंद्र सिंह ने आरोप को निराधार बताया है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि राजीव पुत्र जागन सिंह पक्ष पर गाली गलोज करने,घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग करने तथा इस दौरान छेड़खानी व एक हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed