फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या में फंसी प्रेमिका खूनी प्रेमी के यहां पर गई

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या में फंसी प्रेमिका खूनी प्रेमी के यहां पर गई

Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या में फंसी प्रेमिका खूनी प्रेमी के यहां पर गई
सब कुछ छोड़कर पहुंची प्रेमी के द्वार
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। प्रेमी के साथ मिलकर पति का खून करने वाली युवती के सिर से प्यार का भूत जेल में रहने पर भी नहीं उतरा। पिता के जमानत कराने पर रिहा हुई युवती प्रेमी के साथ चली गई। पिता व परिजनों के दूसरे संप्रदाय के प्रेमी के घर जाने का विरोध करने पर युवती ने एसडीएम कोर्ट में भी प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद उसको पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। केमरी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की बेटी की शादी तहसील सदर के एक गांव में तीन साल पहले हुई थी। ससुराल पहुंची युवती ने दूसरे संप्रदाय के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का खून कर दिया था। पति की हत्या में प्रेमी और युवती के साथ उसके भाई को भी जेल जाना पड़ा था। जेल काटने पर युवती के पिता ने उसकी और बेटे की जमानत करा ली। पति की हत्यारोपी युवती पिता और भाई को ठुकराकर अपने आशिक के यहां चली गई। मामला दो संप्रदायों का होने से युवती के पिता ने उसको फुसलाकर ले जाने की शिकायत पुलिस से की। सोमवार को पुलिस ने उपजिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम के यहां उसको प्रेश किया। युवती के परिवार वालों ने समाज की दुहाई दी और दूसरी जगह शादी कराने का हवाला दिया। इसके बावजूद प्रेमी दीवानी नहीं मानी। एसडीएम ने पुलिस सुरक्षा में युवती के बयान दर्ज किए और उसको पुलिस अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। युवती ने प्रेमी के यहां पर जाने की इच्छा जताई। इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता यहां पहुंचे और आक्रोशित हो गए। इसके चलते एसडीएम ने अतिरिक्त पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed