{"_id":"596e617b4f1c1b382f8b461c","slug":"15004062101-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद घर पहुंची नाबालिग युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद घर पहुंची नाबालिग युवती
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण तथा दुष्कर्म के आरोप में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
टांडा। तीन दिन से लापता युवती बदहवास अवस्था में पुलिस को मिली। परिजनों के पूछताछ करने पर युवती ने अपना अपहरण तथा सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गॉव के दो युवक तथा एक युवती के खिलाफ अपहरण तथा सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
ज्ञात हो की बीते सप्ताह 14 जुलाई को एक गांव निवासी महिला यास्मीन ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार देर रात महिला ने कोतवाली पहुँच कर फिर से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग पुत्री को गॉव की ही उसकी एक सहेली ने फोन कर टांडा चलने के लिए धक्का नगलिया मोड़ पर बुलाया। इस पर उसकी पुत्री सुबह सादे ग्यारह बजे सहेली के साथ जाने का बता कर चली गई। देर रात जब वो वापस नहीं लौटी तो उसने सहेली के घर पूछताछ की तो उन्होंने उसे गाली गलौज कर भगा दिया। इस पर उसने कोतवाली में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 16 जुलाई को देर शाम उसके देवर को फोन कर पुलिस ने युवती की बरामदगी की जानकारी दी। परिजन जब युवती को घर वापस लेकर आए तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। युवती ने बताया कि उसकी सहेली उसको धक्का नगलिया मोड़ पर एक गाडी में बैठी मिली जिसमे पहले से ही इमरान तथा एक अन्य युवक आसिम बैठे हुए थे। उन्होंने जबरन युवती को गाड़ी में बैठा लिया तथा कुछ दूर जाकर उसकी सहेली को गाड़ी से उतार कर उसको नैनीताल में किसी रवि नमक व्यक्ति के घर में बंद कर दिया जहाँ पर दोनों युवको ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 16 जुलाई को वो उसे गाड़ी से टांडा ले आये तथा किसी को बताने पर उसके इकलौते भाई तथा उसे जान से मारने कि धमकी दे कर चले गए। जहाँ से वो किसी तरह धक्का नगलिया के मोड़ पर पहुंची लेकिन हालत खराब होने के कारण वही बैठ गई। उसे बदहवास में अकेला बैठा देख किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी और पुलिस उसे कोतवाली टांडा ले आई। युवती की ओर से गॉव के तस्करुन, इमरान तथा आसिम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।