फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खुलासा-

खुलासा-

Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खुलासा-
अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

धनारी थाना पुलिस ने आरोपियों से सात चोरी की बाइक, एक मोबाइल फोन बरामद किया है
अमर उजाला ब्यूरो
धनारी(संभल)।
धनारी थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर ढाई हजार के इनामी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए हैं। इनके पास से सात चोरी की बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इनके पास से शस्त्र भी बरामद किया है। यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई जिलों में वाहन चोरी करते थे।

क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की वारदातें हो रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने धनारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व टीम गठित कर गिरोह का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। सुरागकशी के आधार पर मंगलवार दोपहर को चंदौसी-बबराला रोड पर पेट्रोल पंप के पास जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र खुशीराम निवासी भकरौली को गिरफ्तार किया। उस पर पहले से ही ढाई हजार का इनाम घोषित है। उसके साथ ही दूसरी बाइक पर तीन साथी बहादुर पुत्र सरदार सिंह निवासी मझौला फतेहपुर, बिजेद्र पुत्र रतन सिंह निवासी भकरौली, चंद्रपाल पुत्र महेंद्र निवासी भकरौली को पकड़ा गया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बाइक चोरी कर बेंचने की बात स्वीकार की। इनके पास से कुल सात बाइक व एक मोबाइल बरामद किया गया। कुछ बाइक इनके साथी रिंकू निवासी हरफरी व रामचरन पुत्र किशनलाल निवासी नगला चतुर्भानपुर के यहां मिली, लेकिन यह दोनों भागने में सफल रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने मंगलवार को गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू की निशानदेही पर ही अन्य पांच बाइक बरामद की गई है। कुल सात बाइक चोरी की पकड़ी गई है। जीतू की गिरफ्तारी पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित है। उस पर करीब बीस मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। यह लोग गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, संभल, बिजनौर, बुलंदशहर, मुरादाबाद आदि जगहों से बाइक चोरी करके सस्ते दामों में बेचते थे। इनके तार कई कबाड़ियों से भी जुड़े हो सकते हैं। जिसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed