फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में रेप और दहेज एक्ट में फंसे आरोपियों की धर पकड़ को बरेली पुलिस की दबिश, एक उठाया

मिलक में रेप और दहेज एक्ट में फंसे आरोपियों की धर पकड़ को बरेली पुलिस की दबिश, एक उठाया

Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मिलक में रेप और दहेज एक्ट में फंसे आरोपियों की धर पकड़ को बरेली पुलिस की दबिश, एक उठाया
रेप में फंसे आरोपियों की धरपकड़ को बरेली पुलिस की दबिश
विज्ञापन

मिलक (ब्यूरो)। ढाई साल से शादी का झांसा देकर बरेली के एक युवती की अस्मत लूटने के आरोपी युवक और परिवार वाले रेप और दहेज एक्ट में फंस गए हैं। आरोपियों की धर पकड़ को आई बरेली पुलिस ने केमरी पुलिस के साथ दबिश देकर एक को उठाया। वहीं दूसरी ओर आरोपी से शादी करने वाली दूसरी युवती ने बरेली पुलिस पर ससुर के उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए हैं।

केमरी थाना क्षेत्र के खानपुर जदीद गांव निवासी राजीव कुमार बरेली के इज्जतनगर में एक काल सेंटर पर काम करता था। इस बीच कालसेंटर पर काम करने वाली हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने करीब ढाई साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और गर्भपात भी करा दिया। बाद में शादी तय होने पर दहेज की खातिर रिश्ता तोड़ दिया। जिसमें लेकर बरेली के थाना इज्जतनगर में आरोपी युवक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बरेली पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए 30 जून को कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर में दबिश दी ,लेकिन कोई हाथ नहीं लग पाया। बरेली पुलिस ने रविवार को केमरी थाना पुलिस के साथ मिलकर खानपुर जदीद और हलूनागर गांव में दबिश दी। जहां पर मुख्य आरोपी हाथ नहीं लग पाया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी युवक के पिता को उठा लाई। वहीं दूसरी ओर रेप के आरोप में फंसे आरोपी युवक से 14 जून को कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण की बेटी से रामपुर के एक मंदिर में शादी कर ली और वह हाई कोर्ट में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने को पहुंच गई। जिस पर शादी करने वाली युवती को पुलिस सुरक्षा मिल गई है। संबधित युवती के परिजनों ने दो जुलाई को शादी समारोह रखा था ,लेकिन उससे पहले ही धर पकड़ में लगी पुलिस की दबिश के कारण आरोपी दूल्हा भूमिगत हो गया है तथा बरेली पुलिस दूल्हे के आरोपी पिता को रविवार को उठा लाई है। जिस कारण शादी समारोह में रंग में भंग पड़ गया है। जिसके विरोध में आरोपी से विवाह करने वाली युवती मिलक कोतवाली पहुंची और बरेली पुलिस के खिलाफ उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी ,लेकिन पुलिस ने बकौल युवती के परिजन मना कर दिया। जिस पर परिवार वाले रामपुर पहुंचे ,लेकिन वहां पर भी निराशा हाथ लगी। कोतवाल आर.बी. कौल का कहना है कि उनको बरेली पुलिस के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं दूसरी ओर बरेली पुलिस के विवेचक अमर सिंह का कहना है कि हाई कोर्ट ने शादी करने वाली युवती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है ,लेकिन पहले से ही रेप और दहेज एक्ट में फंसे लोगों की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। उनका दावा है कि गिरफ्तारी को दबिश देने के कारण शरण दाताओं से जुड़े संबधित लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बरेली पुलिस कोतवाली मिलक में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed