फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बालक को रौंद पिकअअप ने बोलेरो में मारी टक्कर एक की मौत ग्यारह हुए घायल-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

बालक को रौंद पिकअअप ने बोलेरो में मारी टक्कर एक की मौत ग्यारह हुए घायल-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Wed, 07 Jun 2017 01:25 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
बालक को रौंद पिकअअप ने बोलेरो में मारी टक्कर एक की मौत ग्यारह हुए घायल-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
बेकाबू पिकअप ने बालक को कुचला, 11 घायल
विज्ञापन


सब हेड
बिजनौर हाईवे पर हादसा होने से एक घंटे यातायात रहा बाधित
क्रासर
मृत बालक अपनी मां के साथ आया था ननिहाल
बिजनौर निवासी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
कांठ (मुरादाबाद)। तेज रफ्तार पिकअप ने पहले सड़क किनारे खड़े बालक को रौंदा और फिर सामने से आ रही बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। उधर बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बालक अपने नाना के यहां मेहमानदारी में आया था। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। इससे हाईवे पर एक घंटा यातायात बाधित रहा।
मंगलवार शाम बिजनौर हाईवे स्थित दाड़ी महमूदपुर गांव में सब्जी भरी तेज रफ्तार पिकअप ने पहले सड़क किनारे खड़े सात साल के बालक इतीस कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी रघुनाथपुर थाना अमरोहा देहात को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप ने सामने से आ रही बोलेरो को टक्कर मार दी। इतीस कुमार अपनी मां ममता के साथ कुछ देर पहले ही छजलैट के गांव दाड़ी महमूदपुर निवासी अपने नाना हरपाल सिंह के यहां मेहमानदारी में आया था।
विज्ञापन

इधर बोलेरो चालक हुक्म सिंह पुत्र सुम्मेर सिंह, सुनीता पत्नी करतार सिंह, निवासी दारानगर गंज (बिजनौर) करतार पुत्र मवासी, रूकमणी पत्नी प्रताप सिंह, पांच वर्षीय आदित्य पुत्र गजेंद्र सिंह, उर्मिला पत्नी भरत सिंह, रामवती पत्नी मूलचंद्र, भरत सिंह पुत्र पूरन निवासी जहानाबाद थाना कोतवाली (बिजनौर) मुन्नी पत्नी मदन सिंह तेलीपुरा रवाना थाना नूरपुर (बिजनौर) शांतिदेवी पुत्र खचेडू निवासी कमाला थाना नौगांवा सादात (अमरोहा), क्रांति पत्नी सोमपाल सिंह निवासी खंडसाल थाना नौगांवा (अमरोहा) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी पवन कौशल ने अगवानपुर, उमरीकलां और छजलैट की एंबुलेंस को मद्द के लिए मौके पर भेजा। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से चार को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बोलेरो सवार भात न्योत कर लौट रहे थे मुरादाबाद से
कांठ (ब्यूरो)। बोलेरो में घायल हुई उर्मिला की बेटी आशा का विवाह 12 जून को है। उर्मिला अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ मझोला निवासी अपने भाई राजेंद्र और दीपक को भात न्यौत कर लौट रही थी। पता लगने पर और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


बॉक्स
सड़क दुघर्टना के बाद एक घंटा बाधित रहा हाईवे
कांठ (ब्यूरो)। सड़क दुघर्टना के बाद हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। जिसे पता लगा वह दौड़कर घटना स्थलपर पहुंच गया। भार पुलिस भी मौके पर थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। भीड़ के कारण एक घंटे तक यातायात बाधित रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed