{"_id":"5cbf7d0bbdec2213f01c0170","slug":"141556053259-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता ने किया हंगामा, भाजपाइयों ने खाई लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बसपा नेता ने किया हंगामा, भाजपाइयों ने खाई लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पुलिस ने मतदान केंद्र के गेट पर कार खड़ा करने से मना किया तो बसपा नेता चंदन सिंह रैदान ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। जमानत मिलने बाद बसपा नेता दोबारा बूथ पर पहुंचा तो सिपाही ने उसे रोक लिया। इससे फिर हंगामा हो गया। भीड़ हटाने को पुलिस ने लाठियां भांजी जिसमें वोटर पर्ची बांट रहे कई भाजपाई चोटिल हो गए। इससे कुछ समय के लिए मतदान भी बाधित हुआ। सांसद सर्वेश सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुंदनपुर स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 400 में शांति से मतदान चल रहा था। बसपा नेता चंदन सिंह रैदास अपनी कार से पहुंचा। सिपाहियों ने कार हटाने को कहा तो वह भड़क गया। इसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह हंगामा करने लगा। वह दूसरी बार पहुंचा तो उसके साथ कई नेता थे। बिना आईडी मतदान केंद्र में घुसने से रोकने पर उसने फिर हंगामा किया तो पुलिस ने लाठियां बरसा दी। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। जिसमें भाजपा के बस्ते पर बैठे विवेक गौतम को लाठियां लगीं और मोबाइल भी टूट गया। प्रदीप पाठक, कुलदीप गुर्जर, देवराज सिंह चौहान, गुड्डू चौधरी समेत कई लोगों को लाठियां लगी हैं। इससे मतदान बंद बाधित रहा। जानकारी मिलने पर सांसद सर्वेश सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।