फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धक्का देने से खोलते पानी के भगोने पर गिरा किशोर, शरीर बुरी तरह से झुलसा

धक्का देने से खोलते पानी के भगोने पर गिरा किशोर, शरीर बुरी तरह से झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
धक्का देने से खोलते पानी के भगोने पर गिरा किशोर, शरीर बुरी तरह से झुलसा
कुंदरकी(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर ऊधौ में शादी समारोह के दौरान धक्का मुक्की के दौरान बारह वर्षीय किशोर खेलते पानी के भगोने पर गिर गया जिससे उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। घटना से परिजनों के साथ ही शादी समारोह में भी खलबली मच गई। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार की रात्रि आठ बजे मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर ऊधौ में लेखपाल के घर पर शादी समारोह चल रहा था। समारोह में घर परिवार और रिश्तेदारों के अलावा मोहल्ले के भी काफी संख्या में लोग शामिल थे जिसमें लेखपाल सिंह के पड़ोसी करतार सिंह का 12 वर्षीय बेटा कपिल भी शामिल था। बताते है कि शादी समारोह स्थल पर भीड़ भाड़ में किसी ने धक्का धक्का दे दिया जिससे कपिल गरम पानी के भगोने पर गिर गया। तेज गरम पानी से कपिल की गर्दन, पीठ और हाथ अधिक रूप से झुलसे है और चेहरा आंशिक रूप से झुलसना बताया गया है। अभी इस मामले कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। आकस्मिक घटना होने से परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस भी कुछ ही देर में ग्राम इमरतपुर ऊधौ में शादी समारोह स्थल पर पहुंच गई। आनन्न फानन्न में ही झुलसे किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी भी कपिल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed