फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेटी को तलाशने निकली मां से सामूहिक दुष्कर्म

बेटी को तलाशने निकली मां से सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
बेटी को तलाशने निकली मां से सामूहिक दुष्कर्म
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी लापता गर्भवती बेटी की तलाश में डिलारी गई थी। वहां पर मदद का झांसा देकर एक राशन डीलर और उसके दो साथियों ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग गए।

सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला की बेटी की शादी छजलैट थानाक्षेत्र में हुई थी। बेटी दो दिसंबर से लापता है। महिला को जानकारी हुई कि ससुराल से उसको डिलारी का रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। बेटी को तलाशते हुए वह 10 दिसंबर को डिलारी थानाक्षेत्र के हाजी फरीदपुर गांव पहुंची। आरोप है कि वहां पर राशन डीलर उस्मान और उसके दो साथी नईम, वसीम उसे मिले। तीनों ने उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी को ढूंढने में मदद करेंगे। इसके बाद महिला को एक घर में ले गए और वहां पर तीन दिन तक बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मौका मिलने पर वहां से वह किसी तरह बचकर जान बचाकर भागी। उसने घर जाकर पति को मामले की जानकारी दी। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। महिला अपने दामाद को लेकर जलालपुर पुलिस चौकी पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पुलिस के साथ वह घटनास्थल पर गई। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो मंगलवार को 15 दिन बाद घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ ने बताया कि महिला ने मंगलवार को दोबारा तहरीर दी तो पुलिस ने तीनाें आरोपियाें के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed