{"_id":"5babee65867a557f66620592","slug":"141537994341-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा की बेटी से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा की बेटी से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र में बुधवार को सेवानिवृत्त दरोगा की बेटी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। घटना के समय छात्रा कालेज जा रही थी। आरोपियों ने छात्रा की उसकी स्कूटी में बाइक से टक्कर मार दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने छात्रा के सिर में किसी भारी हथियार से हमला किया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला क्षेत्र के एक मोहल्ले में पीड़िता का परिवार रहता है। बुधवार सुबह छात्रा स्कूटी से कालेज जा रही थी। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने साथी के साथ बाइक से आ गया। आरोपियों ने छात्रा को देखकर भद्दे कमेंट्स कसने शुरू कर दिए। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने छात्रा की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे छात्रा स्कूटी समेत गिर गई। जिसमें छात्रा घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने छात्रा के सिर में कोई हथियार मार दिया। जिससे छात्रा के सिर से खून बहनेे लगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। छात्रा कालेज के बजाए अपने घर चली गई और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना का कहना है कि आरोपी गौरव और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।