{"_id":"5b8d9bcd42c792462e3b4a6e","slug":"141536007117-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस लाख की लूट में अमरोहा का सराफ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीस लाख की लूट में अमरोहा का सराफ गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कटघर के शिवपुरी में बीस दिन पहले सराफ राजकुमार रस्तोगी के ममेरे भाई से हुई तीस लाख रुपये के जेवर लूटकांड के मामले में फरार चल रहे अमरोहा के सराफ सौरभ वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर पांच लाख रुपये की नकदी और कुछ जेवर बरामद किए हैं। इस मामले में अभी एक आरोपी सराफ फरार चल रहा है, जबकि सात लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि ग्यारह अगस्त की शाम शिवपुरी में राजकुमार रस्तोगी के ममेरे भाई गिरीश से बदमाशों ने तीस लाख रुपये के जेवर और एक स्कूटी लूट ली थी। घटना के समय गिरीश दुकान बंद कर घर लाजपत नगर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेरकर स्कूटी लूट ली थी। स्कूटी में ही गहनों से भरा बैग रखा हुआ था। कटघर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिये बदमाशों को ट्रेस किया। इस मामले में पुलिस ने सात बदमाश गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था, जबकि अमरोहा जनपद के धनौरा थानाक्षेत्र के चुचैला निवासी सौरभ वर्मा और कोतवाली के मंडी चौक निवासी सराफ राकेश फरार चल रहे थे। रविवार रात पुलिस ने रामगंगा पुल के पास से सौरभ वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से एक बैग बरामद किया है। जिसमें पांच लाख रुपये और जेवर हैं। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि लूटे गए जेवर बेच कर उसने पांच लाख रुपये जुटाए थे। इस मामले में आरोपी सराफ राके श फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि इस लूटकांड में सात आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।