{"_id":"5b8d9bc442c7924651655f49","slug":"141536007108-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा विहार में महिला से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामगंगा विहार में महिला से चेन लूटी
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में घर के बाहर टहल रही महिला से बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
रामगंगा विहार निवासी व्यापारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पौने दस बजे खाना खाने के बाद वह अपने मकान के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। उनके साथ पत्नी शालिनी सिंह भी थीं। अमित कुमार ने बताया कि इसी दौरान एक बाइक तेजी से उनके पास आई। जिस पर दो युवक सवार थे। पति-पत्नी कुछ समझ पाते। इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने शालिनी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश रामगंगा विहार पुलिस चौकी की ओर फरार हो गए थेे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की थी। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।