फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा

Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और आक्सीजन हटाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद अस्पताल में पुलिस ने परिजनों को समझाया कर शांत किया। उसी के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

भट्टी मोहल्ला निवासी विजय शर्मा को परिजनों ने गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सोमवार रात मरीज विजय शर्मा उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल परिसर में भड़क गए। उन्होंने डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई है। यह भी आरोप लगाया कि मरीज के मुंह से आक्सीजन मास्क हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सांस लेने में परेशानी हुई और उनकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना मिलने पर कैंप चौकी प्रभारी सुनील चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से बात की। इसके बाद परिजन शांत हुए और वह शव लेकर चले गए। जिला अस्पताल की सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती परिजनों को दी जाने वाली आक्सीजन की आन लाइन निगरानी की जाती है। मरीज की मौत की पुष्टि होने के बाद ही आक्सीजन हटाई जाती है। इस बारे में परिजनों का आरोप बेबनियाद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed