फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी के आरोप में पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी के आरोप में पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी के आरोप में पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ठाकुरद्वारा। एसएसपी के आदेश पर थाना डिलारी पुलिस ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर डेढ़ लाख रूपए की ठगी करने के आरोप में पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात निवासी वसीना खातून पत्नी सलीमुददीन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि करीब 18 माह पूर्व थाना डिलारी के गांव अदलपुर के पूर्व प्रधान अहमद अली ने उनसे संपर्क किया। उन्हाेंने उनके बेटे को अच्छे वेतन पर सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया। उसने बताए गए खर्च के एक लाख 49 हजार रूपए आरोपी को दे दिए। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आरोपी ने उसके पुत्र को सऊदी अरब नहीं भेजा तो उसने उससे अपने रूपए और पासपोर्ट वापस मांगा। लेकिन आरोपी ने लिए गए पैसे देने से मना कर दिया। दुबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed