{"_id":"5b2d5d4f4f1c1bb06e8b952d","slug":"141529699663-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करने गई बिजली टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग करने गई बिजली टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कटघर थानाक्षेत्र के ऊंचा गांव में चेकिंग करने गई टीम को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। किसी तरह जान बचाने के भागे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नानपुर बिजली घर के जेई सुशील कुमार शुक्रवार सुबह अपनी टीम के साथ ऊंचा गांव में पहुंचे। टीम ने यहां एक बर्तन फैक्ट्री में छापा मारा। बिजली टीम को देखकर ग्रामीण आ गए और उन्होंने टीम को घेर लिया। जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। टीम को बंधक बनाने का प्रयास किया गया। इसके बाद बिजली टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। जेई ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके से प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जेई की तहरीर पर प्रेमपाल, उसके बेटे रिंकी और सौरभ समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बांधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।