फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ईंट से पीटकर दोस्त को मार डाला

ईंट से पीटकर दोस्त को मार डाला

Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ईंट से पीटकर दोस्त को मार डाला
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुरहट्टी के पास जवाहर धर्मशाला में बृहस्पतिवार रात एक युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके ही दोस्त पर है। वारदात की सूचना भी आरोपी ने ही कॉल कर युवक के परिजनों को दी और शव ले जाने को कहा तो पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवक शराब के नशे में था। उसके सिर में चार बार ईंट से वार किया गया है।
अमरोहा के जय ओम नगर में रहने वाला हरिओम सैनी (22) मुरादाबाद में मजदूरी करता था। वह गुरहट्टी के पास स्थित जवाहर धर्मशाला में साथी सोनू निवासी किलाखेड़ा, मेरठ के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को ही वह अमरोहा से वापस आया था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सोनू ने कॉल कर सूचना दी कि हरिओम की किसी ने हत्या कर दी है, उसका शव धर्मशाला के अंदर कमरे के अंदर पड़ा है। सूचना पर हड़कंप मच गया, हरिओम का भाई बलवीर मुरादाबाद आया। कमरे में खून से लथपथ हालत में हरिओम बेसुध हालत में पड़ा था। उसका साथी सोनू मौके पर नहीं था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पीआरवी पर मौजूद पुलिसकर्मी हरिओम को जिला अस्पताल लाया आए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बलवीर ने सिविल लाइन थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि हरिओम अपने दोस्त सोनू के साथ सुल्फे का नशा करता था। आरोप है नशे के विवाद में सिर में ईंट मारकर हरिओम की हत्या सोनू ने कर दी है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सोनू के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीम लगी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल एप से खुला कॉलर के आरोपी होने का राज
- कॉल करने के दौरान आरोपी ने नहीं बताई थी अपनी पहचान
- दोपहर दो बजे तक आरोपी करता रहा कॉल, पुलिस ने नहीं दिया ध्यान
- पुलिस होती सतर्क तो शिकंजे में होता हरिओम का हत्यारोपी सोनू
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
हरिओम की हत्या के बाद जब उसके परिजनों को सूचना दी गई तो कॉल करने वाले युवक (कॉलर) ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की थी। उसने खुद को हरिओम का जानकार बताया और परिजनों से गुरहट्टी पर मिलने के लिए कहा था लेकिन जब परिजन वहां पर पहुंचे तो वह मिलने नहीं आया। मोबाइल एप के जरिए खुलासा हुआ है कि कॉल करने वाला युवक हरिओम का हत्यारोपी सोनू है।
भाई बलवीर ने बताया कि धर्मशाला में रहने वाले लोगों ने बताया कि हरिओम के साथ कमरे में मेरठ का सोनू रहता था। परिजन शव का पंचनामा करवाने की कार्रवाई में व्यस्त हो गए, इस दौरान युवक बार-बार उन्हें कॉल करता रहा। बलवीर उसे मिलने के लिए बुलाते तो वह बहाना बना देता था। ऐसे में शक होने पर बलवीर ने मोबाइल एप के जरिए युवक के मोबाइल नंबर की जांच की तो पता चला कि नंबर मेरठ के सोनू का है। इसके बाद परिजनों को यकीन हो गया कि कॉल करने वाला युवक ही हरिओम का हत्यारोपी है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने कॉल की तो आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। ऐसे में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। अगर पुलिस ने गंभीरता से जांच की होती तो हत्यारोपी उनकी गिरफ्त में होता।

..तो शव के साथ आरोपी ने बिताए आठ घंटे
मुरादाबाद। आम तौर पर धर्मशाला का गेट रात को बंद हो जाता है, जो कि सुबह छह बजे के आसपास ही खुलता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हरिओम की हत्या रात करीब दस बजे की गई है। उधर, परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढे़ छह बजे उनको सूचना दी गई है। कॉल करने वाले व्यक्ति के ही आरोपी होने की जानकारी लगने के बाद परिजन अंदेशा जता रहे हैं कि शव के साथ सोनू करीब आठ घंटे कमरे में ही रुका हुआ था, सुबह होने पर वह धर्मशाला से बाहर निकलकर उसने सूचना दी, और पकडे़ जानेे के डर से भाग निकला।


लोग बोले.. नहीं सुनाई दी हरिओम की चीखें
मुरादाबाद। धर्मशाला के अंदर रहने वाले लोग भी वारदात से दहशत में है। उन्होंने बताया कि सोनू और हरिओम के बीच झगड़े की उन्होंने आवाज नहीं सुनी। अक्सर दो ही लोग कमरे में रुकते थे, वारदात में और कोई भी शामिल था या नहीं? यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मुमकिन है कि वारदात के वक्त सोनू के मुंह पर कपड़ा लपेट दिया गया हो, जिससे की उसकी चीख नहीं निकल सकी। आरोपी के भी नशे में होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed